दिल्ली से शिमला जाते समय कंडाघाट के समीप ढाबे में रुके मुख्यमंत्री कार्यकताओं से बात करते हुए।
कार्यकर्ताओं से निया फीडबैक, आधे घंटे तक किया आराम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को दिल्ली से शिमला लौटे। इस दौरान शिमला जाते समय वे कंडाघाट के समीप एक ढाबे में चाय के लिए रुके। वहां पर उनके साथ सोलन के कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के अलावा एसपी सोलन गौरव सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री यहां पर करीब आधे घंटे तक रुके। उन्होंने वहां पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। उसके बाद वह शिमला चले गए।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री प्रदेश में आई आपदा को लेकर दिल्ली गए थे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण, केंद्र परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रदेश के हालात की जानकारी दी थी। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र मंडी के बारे में बताया और विशेष पैकेज की मांग उठाई।