फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एनएच-105 पर धूल के गुबार, हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी-नालागढ़ फोरलेन पर निर्माण कार्य के चलते परेशानी
विज्ञापन

नियमित पानी के छिड़काव की मांग रखी
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-105 पर निर्माण कार्य के चलते उड़ रही धूल से वाहन चालकों, औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों और लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस समस्या को लेकर नालागढ़ उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने अधिकारियों से हस्तक्षेप कर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करवाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि राजमार्ग के कई हिस्सों में निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी डाली गई है। मिट्टी सूखी होने और भारी वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क पर धूल के गुबार उठ रहे हैं। कई स्थानों पर धूल इतनी अधिक होती है कि वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहन भी दिखाई नहीं देते। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल ने कहा कि धूल प्रदूषण से आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों, कर्मचारियों और लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। लंबे समय तक धूल के संपर्क में रहने से उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित निर्माण एजेंसी से मांग की कि ठेकेदार को धूल प्रभावित हिस्सों में नियमित रूप से पर्याप्त पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए जाएं। विशेषकर कामकाजी घंटों और यातायात के अधिक दबाव के दौरान छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा निर्माण कार्य के दौरान धूल नियंत्रण के अन्य उपाय भी अपनाए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिलने के साथ यातायात सुरक्षित और सुचारु बना रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें