फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी साईं मार्ग पर कपड़ों की दुकान जली

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 6:00 बजे की घटना, दुकान थी बंद
विज्ञापन

आग से हुआ करीब 10 लाख रुपये का नुकसान

दमकल विभाग की टीम ने एक घंटे में पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। बद्दी साईं मार्ग पर एक कपड़ों की दुकान आग लगने से जल गई। दुकान में रखे कपड़े, मशीनें और अन्य सामान जल कर राख हो गया। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस घटना से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। यह घटना मंगलवार सुबह 6:00 बजे की है। साईं मार्ग पर सोनम द ब्यूटी शो रूम में अचानक लोगों ने धुआं उठते देखा। यह दुकान उस समय बंद थी। लोगों ने इसकी सूचना दुकान के संचालक कर्ण शर्मा को दी। कर्ण शर्मा ने मौके पर आकर दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पानी डाल कर आग बुझाने जुट गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखे रेडीमेट कपड़े, चार सिलाई मशीनें, अलमारी, कंप्यूटर व कमरे में लगी सिलिंग पूरी तरह से जल गई थी। फायर आफिसर हेमराज ने बताया कि आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चला है। आग से दुकान में 10 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। आग से जो कपड़े बच गए हैं, वह भी खराब हो गए हैं। दमकल विभाग ने एक घंटे में आग पर काबू पाया और साथ लगती दुकानों को सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें