फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ध्यानचंद चौक से लेकर हैरिटेज मार्केट तक छेड़ा सफाई अभियान

सार

कसौली छावनी परिषद ने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विभिन्न संगठनों और स्कूल बच्चों ने सफाई व पौधरोपण में भाग लिया। स्थानीय लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन
छावनी परिषद कसौली मे स्वच्छता सेवा 2025 का आयोजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छावनी परिषद कसौली ने किया स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


धर्मपुर/कसौली (सोलन)। छावनी परिषद कसौली में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छावनी कसौली के सीईओ हिमांशु सामंत ने की, जबकि इस कार्यक्रम में अनेक संगठनों के सदस्य के अलावा सेंटमैरी स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। पूरी टीम ने ध्यानचंद चौक से लेकर न्यू मार्केट, कोर्ट परिसर, तहसील परिसर, मेडिटेशन प्वाइंट, स्लाटर हाउस व हैरिटेज मार्केट तक स्वच्छता कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई की और कूड़े को इकट्ठा किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एक बूटा मां के नाम से लगाकर पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर छावनी परिषद कसौली के अधीक्षक नरेश ठाकुर, आशुतोष गर्ग, कसौली मार्केट से कारोबारी सुशील बंसल, सुरेश बंसल, देवेंद्र गुप्ता, सन्नी कटवाल, इन्नरव्हील क्लब से रचना टंडन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें