फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यालय परिसर की सफाई कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश

विज्ञापन
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में श्रमदान करते एनएसएस स्वयंसेवी - फोटो : भिनगा कस्बे में बुधवार की रात बारिश के दौरान गुजरते वाहन।
विज्ञापन
धुंदन स्कूल में एनएसएस स्वयंसेवियों ने किया श्रमदान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवियों की ओर से श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर में उगी झाड़ियों एवं अनावश्यक घास-फूस की सफाई कर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्रमदान के दौरान स्वयंसेवियों ने पूरे उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा बनाने के साथ विद्यार्थियों को सामूहिक कार्य और सामाजिक दायित्वों के प्रति भी जागरूक किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मनोरमा कुमारी चड्ढा ने स्वयंसेवियों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रमदान विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, स्वच्छता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवियों को स्वास्थ्यवर्धक अल्पाहार भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें