फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप का कमाल : वार्ड से गंदगी हटाकर पार्क में फेंक दी

Thu, 19 May 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय के साथ सटे सन्नी साइड वार्ड नंबर 12 की सफाई व्यवस्था को लेकर न तो नगर परिषद गंभीर है, न ही इलाके के पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय के साथ सटे सन्नी साइड वार्ड नंबर 12 की सफाई व्यवस्था को लेकर न तो नगर परिषद गंभीर है, न ही इलाके के पार्षद। कमाल इस बात का है कि अखबार में खबर छपने के बाद आनन फानन में सफाई तो करवा दी लेकिन दूसरी ओर वार्ड के पार्क के मुख्यद्वार पर कचरा और गंदगी फैला दी। इससे लेकर हर तरफ जहां नगर परिषद की किरकिरी हो रही है। वहीं पार्षद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि कुछ लोग गंदगी फैलने को राजनैतिक रंजिश बता रहा हैं। लेकिन जो कुछ भी हो इसका खामियाजा वार्ड के सैकड़ों लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर वार्ड में सफाई व्यवस्था कैसे सुचारु रखी जाए? लेकिन कोई भी वार्ड का बाशिंदा गंदगी फैला रहा है तो उस पर कैसे शिकंजा कसा जाए? शहर के अहम वार्ड से जुड़े सफाई के मुद्दे पर न तो नप और ना ही प्रशासन गंभीर है। ऐसे में व्यवस्था सुधारे तो सुधारे कौन?

यह था मामला
बुधवार को ‘अमर उजाला’ ने अभियान छेड़ते हुए लोगों की शिकायत पर वार्ड का दौरा किया था। जगह-जगह गंदगी के ढेर, कचरा और दुर्गंध से लोग परेशान दिखे। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की लोगों की मांग नप और प्रशासन तक पहुंचाई। हालांकि चिन्हित स्थानों पर सफाई हुई भी। लेकिन दूसरी तरफ वार्ड की गंदगी पार्क के सामने फैली हुई नजर आ रही है।  
विज्ञापन


यहां पढ़ते हैं से 1500 विद्यार्थी
जिस जगह गंदगी फैली है उसके आसपास करीब 1500  से अधिक बच्चे स्कूलों को जाते हैं। रसोई गैस का प्वाइंट भी यहीं है। इस वार्ड में शहर के नामी लोग, चिकित्सक, शिक्षक और स्थानीय नेता रहते हैं। लेकिन वार्ड की हालत देखकर लगता है कि इस वार्ड में शायद ही कोई जागरूक हो, जो व्यवस्था को सुधारने का जिम्मा उठा सके।

क्या कहना है लोगों का
व्यवस्था बनाए कौन?
गृहणी मधु वर्मा का कहना है कि सन्नी साइड में डस्टबिन का प्रावधान होना चाहिए। सफाई नियमित होनी चाहिए। लोगों को भी जागरूक होकर कूड़ा उसी डस्टबिन में डालना चाहिए। ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

लोग खुद भी हों जागरूक
कारोबारी बंटी ने कहा कि यहां पर लोगों को खुद जागरूक होना पड़ेगा। सफाई को लेकर नगर परिषद को व्यवस्थाएं बनाए जाने की जरूरत है। लोग इसमें अपना सहयोग देने को तैयार हैं। लेकिन एक बार व्यवस्था तो पटरी पर आए।

सही ढंग से नहीं होती सफाई
आदर्श टेगटा ने कहा कि यहां सफाई बदहाल ही रहती है। इसमें कोई दो राय नहीं की सफाई व्यवस्था रखना लोगों की भी जिम्मेवारी है। लेकिन गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई तो लाजमी है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी सफाई करते करते आधी गंदगी को सड़कों पर ही फेंक देते हैं।

रोजाना सही हो सफाई
आरती कश्यप का कहना है कि रोजाना सफाई अगर सही हो तो वार्ड की सुंदरता में चार चांद लगेंगे। सुबह ही सफाई हुई है। लेकिन वार्ड में गंदगी जस की तस है। ऐसे में लोगों को चाहिए की गंदगी न फैलाए। ऊपर से नप को चाहिए की सफाई व्यवस्था सही रखें।

गंदगी फैलाने वालों
की भी भेजें वीडियो
नगर परिषद करेगा कड़ी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। नगर परिषद अध्यक्ष पवन गुप्ता ने लोगों से आह्वान किया कि अगर कोई व्यक्ति किसी भी वार्ड में गंदगी फैला रहा है तो उसका फोटो या वीडियो 98160-76000 पर भेजें। नियमों के तहत उस पर कार्रवाई होगी।
  उन्होंने कहा कि लोगों की सहभागिता से ही सफाई व्यवस्था सुदृढ़ हो सकती है। कुछ लोग राजनैतिक लड़ाई के पीछे वार्ड में गंदगी फैलाने तक का काम कर जाते हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। सेनेटरी इंस्पेक्टर में वहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

डंपर न होने के लिए भी
लोग जिम्मेवार : पार्षद
पार्षद मधु कौशिक ने कहा कि कूडे़ के डंपर को नप के कर्मी उठाकर ले जाते हैं। इसी बीच लोग अपनी गाड़ियां उसी स्थान पर पार्क कर देते हैं। इससे डंपर वापस नहीं रखा जाता। उन्हें डंपर वापस ले जाना पड़ रहा है। उनका कहना है अगर कोई समस्या है तो लोग फोन पर सूचना दे सकते हैं। कुछ लोग बेवजह कूड़ा फैलाकर उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

समस्याएं  9418290903 पर सांझा करें
वार्ड मेें पानी, बिजली, सफाई और सीवरेज आदि से जुड़ी जनसमस्या आप ‘अमर उजाला’ के व्हाटसऐप नंबर पर साझा कर सकते हैं। आपकी आवाज को अमर उजाला के माध्यम से उठाया जाएगा और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें