फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के आपातकालीन कक्ष में की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने दीवार, फर्श और बेंचों की धूल-मिट्टी हटाई
विज्ञापन

मरीजों को मिलेगा साफ-सुथरा माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में शनिवार को सफाई कर्मचारियों ने सभी आपातकालीन कक्षों में व्यापक सफाई की। मरीजों को साफ-सुथरे स्ट्रेचर और व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कक्ष के अंदर और बाहर की दीवारों को हाई प्रेशर वाटर गन से साफ किया गया। साथ ही स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और मरीजों व तीमारदारों के लिए लगाए गए बेंचों को भी सफाई के बाद व्यवस्थित किया गया। सीढ़ियों और फर्श पर पानी में दवा मिलाकर छिड़काव किया गया, जिससे आपातकालीन कक्ष में गंदगी से राहत मिली। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को रोजाना कक्ष की सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आने वाले समय में अस्पताल के अन्य क्षेत्रों में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि मरीजों को स्वच्छ वातावरण में इलाज मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें