फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष करने की उठाई मांग

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश युवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के सदस्य मुख्यमंत्री से मिलते ह
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिलकर सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। राज्य स्तरीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य विभाग में सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने की मांग सरकार से की है। इसके लिए संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला और 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। संघ के महासचिव राजीव रमौल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विभाग में वर्तमान में सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष है, जिसे 60 वर्ष करने की मांग प्रमुख है। इसके अलावा, पदोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध और चरणबद्ध तरीके से लागू करने, प्लास्टर असिस्टेंट, ड्रेसर और ओटीए के पदों पर समय पर पदोन्नति सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई।कर्मचारियों ने रात्रि सेवा बंद करने, सरकारी आवास की उचित व्यवस्था और अन्य हितकारी मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्ण और सकारात्मक विचार किया जाएगा। इस मौके पर राकेश शर्मा, राजीव रमौल, शमशुद्दीन समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें