फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: किशनपुरा जेल में कैदियों में झड़प चार घायल, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी/सोलन। बद्दी के किशनपुर स्थित जेल में कुछ कैदियों में आपस में झड़प हो गई, जिसमें चार कैदी बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां से दो कैदियों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किशनपुरा जेल में दो ब्लॉक है। रविवार को ए और बी ब्लॉक दोनों के कैदियों को एक साथ दोपहर का खाना खाने के लिए छोड़ दिया गया। इसी दौरान कुछ कैदियों में किसी बात को लेकर आपस झड़प हो गई और देखते ही देखते उनमें हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान एक कैदी के सिर पर हाथ का कड़ा लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई। वहीं एक अन्य कैदी को भी बुरी तरह से पीटा गया। जबकि दो अन्य कैदियों को भी कुछ चोटें आई। चारों को नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। डॉक्टर का ओपिनियन आने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर तलब है कि कुछ दिनों पहले भी इसी जेल के पांच कैदियों ने एक जेल वार्डन पर हमला कर दिया था, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए थे हालांकि बाद में जेल वार्डन को वहां से हटा दिया गया और कैदियों को भी प्रदेश की चार अन्य जिलों में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं अब दोबारा से इस तरह का मामला आने के बाद जेल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि कैदियों में आपसी झड़प हुई है अब डॉक्टर के ओपिनियन के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें