फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसाल मार्ग पर नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
चंबाघाट में नगरपरिषद की अनुमति के बिना चल रहीं दुकानों को खाली करने की चेतावनी देते नप अधिकारी। - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। नगर परिषद ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर परिषद की टीम ने बसाल में एचएफसीएल कंपनी के समीप सड़क किनारे सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले दो मीट कारोबारियों का सामान जब्त कर खोखो को उठाकर सलोगड़ा डंपिंग साइट पर ठिकाने लगा दिया। यही नहीं चंबाघाट में सड़क किनारे बैठे 12 रेहड़ी धारकों को 24 घंटों के भीतर दुकानें हटाने की मोहलत दी है। इसके बाद नगर परिषद कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को नगर परिषद की टीम की कार्रवाई से सड़क किनारे बैठे रेहड़ी धारकों सहित अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। मीट कारोबारी टीम के आगे गिड़गिड़ाते रहे। कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी और कार्रवाई जारी रखी। गौर रहे कि उक्त मीट कारोबारियों को पहले भी नगर परिषद ने हिदायत दी थी। वहीं चंबाघाट में की गई कार्रवाई के दौरान रेहड़ी धारकों ने भी अपना सामान टीम को देखते ही उठाना शुरू कर दिया। नगर परिषद कर्मचारियों ने उन्हें 24 घंटों के अंदर अपनी रेहड़ियों को हटाने का समय दिया है।
नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर दीपराज हंस ने बताया कि बसाल रोड पर कब्जा कर बैठे दो मीट कारोबारियों को हटाया गया है। उन्होंने बताया कि चंबाघाट में सड़क किनारे बसे रेहड़ी धारकों को भी 24 घंटों के अंदर अपने कारोबार को समेटने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि अगर रेहड़ियां नहीं हटाईं तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें