फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिला में सिविल सप्लाई की दालचना समेत शक्कर का सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिला में फूड एंड सिविल सप्लाई की दुकान से भरा गया दालचना का सैंपल फेल हो गया है। इसी के साथ शक्कर का सैंपल भी मिस ब्रांडेड और अधोमानक निकला है। ये सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भूमित से भरे थे। इसके अलावा भी खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे जो सभी सही पाए गए हैं। वहीं दो सैंपलों के फेल होने के बाद विभाग ने राशन डिपो धारक और एक अन्य दुकानदार को 30 दिन का नोटिस भेजा है। नोटिस का संतोषजनक जवाब न आने पर विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते दिनों जिला के भूमति क्षेत्र से करीब 10 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए। इनमें दो सैंपल फेल हो गए हैं। हैरत की बात तो यह है कि फूड एंड सिविल सप्लाई की दुकान से भरा गया सैंपल भी फेल हो गया है। दालचना का सैंपल सब स्टैंडर्ड आया है। बताया जा रहा है कि दालचना के सील बंद पैकेट में अधिक नमी थी। इसके चलते ये सैंपल फेल हुआ है। सैंपल के फेल होने से खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं डिपो में किस तरह से सप्लाई का भंडारण किया जा रहा है इस पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है। बहरहाल विभाग ने डिपो संचालक से जबाव तलब किया है। वहीं एक अन्य दुकान से भरा गया शक्कर का सैंपल भी खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरा है।
गौर रहे कि जिलाभर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार खाद्य पदार्थों के सैंपल भर रही है। इन सैंपलों को जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा जाता है। बीते माह भी विभागीय टीम ने बड़ी कार्रवाई की है और फेल हुए सैंपल के संबंधित दुकानदारों को एडीसी कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया है। अब विभाग 30 दिन तक दुकानदारों से हाल ही में फेल हुए सैंपलों के जवाब का इंतजार करेगी। वहीं इसी बीच दुकानदार इन सैंपलों के दूसरे नमूने को अन्य लैब में भी जांच करवा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला में दो सैंपल फेल हुए हैं। इनमें एक सैंपल सिविल सप्लाई के डिपो से भरा गया था। जबकि दूसरा एक अन्य दुकान से भरा था। ये सैंपल मिस ब्रांडेड और सब स्टैंडर्ड निकलें है। विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में जुर्माने और सजा का प्रावधान है। - अरुण चौहान, सहायक आयुक्त, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें