फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 12 साल पूरे करने वाले चौकीदारों को किया जाए नियमित

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक हरदीप सिंह बाबा के माध्यम से सरकार को पत्र भेजा
विज्ञापन

कहा- बढ़े हुए वेतन की अधिसूचना को जल्द करें लागू

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। पंचायत चौकीदारों ने 12 साल पूरे करने पर नियमित करने की प्रदेश सरकार से मांग की है। पंचायत चौकीदारों ने विधायक हरदीप सिंह बाबा के माध्यम से सरकार को पत्र भेजा। हिमाचल प्रदेश पंचायत चौकीदार यूनियन के प्रदेश उपाध्य कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पंचायती राज विभाग में पंचायत चौकीदारों की नियुक्तियां वर्ष 1952 में की गई थी, लेकिन सरकार की ओर से पंचायत चौकीदारों को नियमित करने की कोई भी ठोस नीति नहीं बनाई गई है। सरकार की ओर से पंचायतों के माध्यम से कई योजनाएं चलाई गई है जिसे पंचायत चौकीदार द्वारा गांव में घर-घर जाकर योजनाओं के बारे में सूचित किया जाता है और प्रतिदिन पंचायतों में कार्य करना पड़ता है। समय 9 से 5 बजे तक पंचायत घर में बैठना पड़ता है। पंचायत चौकीदारों का मानदेय बहुत कम होने के कारण अपने परिवार का पालन-पोषण करना बहुत मुश्किल हो गया है। सरकार की ओर से अन्य विभागों में अंशकालीन तौर पर कई कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। इन कर्मचारियों को सरकार की ओर से 2-4 सालों की अवधि में नियमित किया जाता है। लेकिन आज तक पंचायत चौकीदारों को अनदेखा किया जा रहा है। जिस कारण यह पंचायत चौकीदारों की नियुक्तियां नियमित नहीं हुई है। सरकार ने मानदेय की बढ़ोतरी की गई है, लेकिन वो अभी तक नहीं मिली है। चौकीदार संघ ने पंचायती राज विभाग के निदेशक से मांग की है कि दैनिकभोगी की 25 रुपये प्रतिदिन की अधिसूचना को जल्द से जल्द लागू करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें