फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में चूड़ेश्वर सेवा समिति ने रखा विकास कार्यों का लेखा-जोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। सोलन में चूड़ेश्वर सेवा समिति के 22वें अधिवेशन में सिरमौर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में पिछले साल हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा रखा गया। यह अधिवेशन सोलन के कला केंद्र कोठों में आयोजित हुआ। इस धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को किस तरह से बढ़ाया जा सकता है, इसे लेकर चर्चा हुई। चूड़ेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष बीएम नानटा ने बताया कि समिति एक गैर राजनीतिक संस्था है, जोकि चूड़धार धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं की सेवा करती है। उन्होंने बताया कि समिति की 57 इकाइयां, सोलन, शिमला समेत उत्तराखंड में हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चूड़धार को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से आगे ले जाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें