चिट्टे के मामले गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर कार्रवाई
आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया
प्रदेश के युवाओं को काफी समय से कर रहा था चिट्टा सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने पंजाब के मोहाली से चिट्टे का सप्लायर गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पहले से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर की गई है। जिसमें आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया है। वहीं अब पुलिस को चिट्टे के संबंध में कई सुराग मिल सकते है। जिसमें और कई गिरफ्तारी भी हो सकती है।
पुलिस जानकारी के अनुसार 23 जुलाई को पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना आधान पावर हाउस रोड सोलन में एक गाड़ी से दो युवा राजीव गुप्ता निवासी सोलन और अमित रावत नितासी सोलन से 19 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इस दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनकी गाड़ी भी कब्जे में ली। जिसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के दौरान इस चिट्टे के सप्लायर नेटवर्क का आरोपी रोपड़ निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ जिम्मी नामक एक व्यक्ति पाया गया, जिससे यह चिट्टे की खरीद कर लाए थे। वहीं दूसरे मामले में सोलन पुलिस ने गांव बावरा चंबाघाट स्थित एक मकान से तीन युवक नितिन कुमार निवासी अर्की, दीक्षित शर्मा निवासी सलोगड़ा और साहिल निवासी सोलन को भी 6 ग्राम चिटटे के साथ गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों ने भी चिट्टे की खेप पंजाब से हरप्रीत से लाने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के लिए पंजाब भेजी। जिसमें पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह पुत्र कुलजीत सिंह निवासी रोपड़ पंजाब को मोहाली पंजाब से गिरफ्तार किया गया है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है। आरोपी हरप्रीत सिंह इससे पहले भी नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है। आरोपी काफी समय से हिमाचल प्रदेश के युवाओं को चिट्टा सप्लाई कर रहा था। जांच के दौरान यह भी पाया गया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी राजीव गुप्ता पहले भी आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहा है, जिसके विरुद्ध पुलिस थाना सदर सोलन में वर्ष 2017 में बलात्कार का मामला पंजीकृत है, जिसमें उक्त आरोपी माननीय उच्च न्यायालय से जमानत पर रिहा है। गिरफ्तार दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।