फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंजाब के मानसा से चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर कार्रवाई
विज्ञापन

19 ग्राम चिट्टे के साथ कंडाघाट में किए थे गिरफ्तार
तस्कर को लेकर सोलन पहुंची टीम, कोर्ट में पेश करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने 19 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार तीन आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी कार्रवाई की है। इसमें पुलिस ने पंजाब से चिट्टा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपी को लेकर सोलन पहुंच गई, जिसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस जांच जारी है। पुलिस जानकारी के अनुसार, नौ दिसंबर को कंडाघाट के पास गश्त के दौरान तीन आरोपियों से 19 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अनिल निवासी पिपलुघाट, गुरजीत निवासी गांव वीरकला डाकघर चिम्मा तहसील सुनाम जिला संगरूर, पंजाब और भगवंत सिंह निवासी गांव व डाकघर दोदडा तहसील बुडलाडा जिला मानसा पंजाब के रूप में की थी। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों की कार को भी जब्त कर लिया था। दस दिसंबर को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इस दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 14 दिसंबर को चिट्टा तस्कर शरणप्रीत निवासी भोपालखुर्द जिला मानसा, पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया है कि आरोपी शरणप्रीत ने पहले से गिरफ्तार आरोपियों को चिट्टा उपलब्ध करवाया था। इसके लिए उन्होंने इसके खाते में 40,000 रुपए ट्रांसफर किए थे। इस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें