बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने भुड्ड में किराये के कमरे में रहने वाले दो लोगों से 6.01 ग्राम चिट्टा पकड़ा। पुलिस ने किरायेदारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार भुड्ड बाजार में रहने वाले किरायेदार रोहित कुमार निवासी मोहटली, तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा व बिहार निवासी सुबोध कुमार से 6.01 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चिट्टा को कब्जे में लेने के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी योगराज चंदेल ने मामले की पुष्टि की है।