फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गर्मी में मालरोड पर पुदीने वाली ठंडी लस्सी बनी लोगों की पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बसाल स्वयं सहायता समूह के लस्सी स्टॉल पर उमड़ रही भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पड़ रही तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच मालरोड पर बिक रही पुदीने से युक्त ठंडी लस्सी लोगों के लिए राहत का जरिया बन गई है। राहगीर और स्थानीय लोग इस पारंपरिक पेय का आनंद लेते हुए गर्मी से राहत पा रहे हैं। मालरोड पर हर शुक्रवार और शनिवार को स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए जा रहे स्टॉल में महिलाओं द्वारा ताजी लस्सी बेची जा रही है। सुबह करीब 10 बजे से शुरू होने वाले इन स्टॉलों पर दोपहर तक ही अधिकांश स्टॉक खत्म हो जा रहा है, और कई बार केवल कुछ बोतलें ही बचती हैं। बसाल स्वयं सहायता समूह की सदस्य आशा ठाकुर ने बताया कि मालरोड पर आने-जाने वाले लोग ठंडी लस्सी को काफी पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह न केवल गर्मी में शरीर को ताजगी देती है, बल्कि थकान और गर्मी से राहत दिलाने में भी मदद करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें