फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बारिश में बच्चों को मिलेगी राहत, जिप सदस्य बांटेंगे 5 हजार छाते

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजेहरा और नालागढ़ के प्राइमरी स्कूलों से की अभियान की शुरूआत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन) सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जिला परिषद दभोटा वार्ड सदस्य ज्ञान ठाकुर ने छाता वितरण अभियान की अनोखी पहल शुरू की। जिसके तहत नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 5 हजार सरकारी स्कूल के बच्चों को धूप और बारिश से बचने के लिए छाते वितरित किए जाएंगे। पहले चरण में पहली से पांचवीं और दूसरे चरण में छठी से जमा दो के बच्चों को छाते उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसी कड़ी के तहत मंगलवार को पंजेहरा व नालागढ़ के विभिन्न प्राइमरी स्कूल के बच्चों को छाते वितरित करने की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य ज्ञान ठाकुर ने बताया कि गर्मी व बरसात के मौसम में बच्चों को स्कूल आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। उनका लक्ष्य नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत करीब 5,000 विद्यार्थियों तक छाते पहुंचाना है। इस मौके पर उनके साथ अमित राणा, कश्मीरी लाल धीमान व अन्य स्थानीय उपस्थित लोगों ने कहा कि यह प्रयास विद्यार्थियों के हित में एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम है, जिससे बच्चों को बरसात के मौसम में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें