फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बच्चों को संतुलित व पौष्टिक आहार की जानकारी दी

Sat, 18 Jul 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ के रतयोड़ में आईआरजी संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को जानकारी देते हुए स्वस
विज्ञापन
आईआरजी ने बद्दी के स्कूलों में पोषण एवं स्वच्छता जागरूकता शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से बद्दी के बिलांवाली व रत्योड़ में बच्चो के लिए पोषण एवं स्चव्छता पर जागरूकता सत्र लगाया गया। कार्यक्रम में 75 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रभारी राजिंदर सिंह ने बच्चों को नियमित रूप से स्वच्छता अपनाने और संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं रत्योड़ में 39 बच्चों ने सत्र में भाग लिया, जहां विद्यालय प्रभारी जगतार सिंह ने बच्चों को स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आईआरजी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुषमा शर्मा एवं पिंकी वर्मा ने बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, हाथ धोने की सही विधि, व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई की आदतें तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों के साथ प्रश्नोत्तरी एवं संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर आईआरजी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से स्कूलों एवं समुदायों में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता बढ़ाकर उन्हें स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें