फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बच्चों ने आठ मिनट में हल किए 200 गणित के सवाल

विज्ञापन
युसीमास की राज्यस्तरीय परीक्षा में विजेता छात्र। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
यूसीमास की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। यूसीमास की ओर से राज्य स्तरीय गणित माइंड परीक्षा-2025 की प्रतियोगिता का धर्मपुर में आयोजन किया गया। इसमें यूसीमास के छह सेंटरों के लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कर्नल विजय वेदी व कर्नल सुखविंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसमें रोहड़ू, रामपुर, शिमला, सोलन, धर्मपुर व कालका सेंटरों के बच्चों ने भाग लिया।
यूसीमास के तीन राज्य संयोजक सतबीर सिंह ढाका ने बताया कि यह परीक्षा बच्चों को अपना दिमाग का इस्तेमाल कर देनी होती है। करोड़ों की कैलकुलेशन बच्चे बिना कैलकुलेटर के हल कर देते हैं। इस दौरान विजुअल प्रतियोगिता में बच्चों ने आठ मिनट में 200 गणित के सवालों के जवाब दिए। परीक्षा प्रभारी की ओर से डिजिट बोले गए, जिसे सुनकर बच्चों ने उत्तर पुस्तिका में लिखा। अंतिम चरण में डिजिटल स्क्रीन पर डिजिट देखकर बच्चों ने उत्तर पुस्तिका पर उसके उत्तर लिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता बच्चों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नेहा गुप्ता, रीमा चढ्ढा, मनमोहन शांडिल, दीपक जिंदल व नीलम कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें