स्कूली बच्चों को पोषण, स्वच्छता एवं लू से बचाव पर जागरूक करते हुए संस्था कर्मीस्रोत: संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से नालागढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों राजपुरा, जगातखाना और निक्कूवाल में बच्चों के लिए पोषण और स्वच्छता पर जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस दौरान आईआरजी की हेल्थ वर्कर पिंकी वर्मा और सुषमा शर्मा ने बच्चों को संतुलित आहार, स्वच्छता की आदतें और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। साथ ही, नालागढ़ में वर्तमान में 37 डिग्री तापमान को देखते हुए बच्चों को लू (हीट वेव) से बचाव के उपाय भी बताए गए। बच्चों को अधिक पानी पीने, धूप में कम समय बिताने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने तथा गर्मी के समय विशेष सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया गया।