नालागढ़ के राणा परिवार ने डोली स्कूल के उपलब्ध कराए 105 डेस्क- स्रोत- स्कूल।
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोली में नालागढ़ के समाजसेवी राणा परिवार ने 2.50 लाख रुपये मूल्य के 105 स्कूल डेस्क उपलब्ध कराए। बीते वर्ष नवंबर में स्कूल के वार्षिक समारोह के दौरान जीएसटी शिमला के अतिरिक्त उपायुक्त उज्ज्वल राणा, उनकी पत्नी रमनदीप कौर और नालागढ़ के युवा कांग्रेस नेता उदय प्रताप सिंह राणा मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित किए गए थे। समारोह के दौरान स्कूल प्रबंधक ने मुख्यातिथियों के समक्ष मांग रखी थी। राणा परिवार ने 105 डेस्क स्कूल को उपलब्ध कराकर अपना वादा निभाया। इसके अतिरिक्त समाजसेवी राणा परिवार ने अपना विद्यालय प्रोग्राम के तहत उक्त स्कूल को गोद लेने का निर्णय लिया है।