फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बच्चों ने दी राजस्थानी और दक्षिण भारत के नृत्य से बांधा समां

Thu, 19 Dec 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई और खेलकूद में अव्वल रहे मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

गोयला स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोयला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में पढ़ाई व खेलकूद में अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्यातिथि पूर्व नप अध्यक्ष चौधरी मदन लाल ने बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने पाठशाला को 21000 नकद राशि दी। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।

कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। राजस्थानी नृत्य दीपिका व सखियों ने किया। साउथ इंडियन डांस तानिया व सखियों, लव कुश रामायण चौपाई दिव्यांश व साथी, पहाड़ी नाटी कनक व सखियों, पहाड़ी गिद्दा कनिका व सखियों ने प्रस्तुत कर सभी को थिरकने के लिए मजबूर किया। इस अवसर पर अखंड शिक्षा ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


शैक्षणिक वर्ग में कक्षा छटी में नैतिक ठाकुर, दिव्यांश शर्मा व आदित्य, सातवीं में समीक्षा ठाकुर, ईशिका व तमन्ना, आठवीं में रितिका, अनवी भाटिया व जन्नत, नौवीं में सूरज, कृतिका ठाकुर, कनिका, रूहानी व कनिका वर्मा, 10वीं में प्रियांशी, कामिनी व कनक, जमा एक कक्षा में कला संकाय भारती, भावना व स्नेहा, वाणिज्य संकाय में दीपक वर्मा, हिताशी व परमजीत मेहता, विज्ञान संकाय में ऋषभ ठाकुर, अमित चौधरी व देवेंद्र। जमा दो कक्षा कला संकाय में प्रिया ठाकुर, रूचि व भुवनेशवरी, वाणिज्य संकाय में काजल, हिमांशी व दिलजीत, विज्ञान संकाय में मुस्कान शर्मा, साहिबा ठाकुर, हितेश भाटिया को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेलकूद में अंडर-14 में जिला स्तर पर पियूष, यश पाल व सौरभ ने कबड्डी व बैडमिंटन में नैतिक ठाकुर, अंडर-19 में जिला स्तर में सागर वर्मा ने कुश्ती व जेवलियन थ्रो में स्वर्ण पदक व मानसी ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस मौके पर रामानंद महेता, ज्ञान चंद वर्मा, शशि पाल शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, संजीव कुंडलस, गुरुदेव ठाकुर, बालक राम वर्मा, जोगिंद्र सिंह, रविंद्र शर्मा, निर्मला देवी, बीडीसी सदस्य आशा भाटिया, उप प्रधान तारा चंद भाटिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें