क्रिसेंट मून पब्लिक स्कूल झाड़ माजरी में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी
क्रिसेंट मून पब्लिक स्कूल झाडमाजरी में वार्षिक समारोह का आयोजन
बच्चों ने गिद्दे व पहाड़ी नाटी डालकर लूटी वाहवाही
संवाद न्यूज एजेंसी।
बद्दी (सोलन)। क्रिसेंट मून पब्लिक स्कूल झाड़माजरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में श्रीराम सेना के संयोजक राजेश जिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह के दौरान छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने हिमाचली नाटी, पंजाबी गिद्दा, राजस्थानी और हरियाणवी नृत्यों के माध्यम से भारत की विविध संस्कृति की झलक पेश की। इसके साथ ही धार्मिक प्रस्तुतियों ने पंडाल में मौजूद अभिभावकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल निदेशक दीप आर्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शिक्षा और संस्कारों के क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों का ब्योरा साझा किया। मुख्यातिथि राजेश जिंदल ने पूरे वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। बच्चों के प्रदर्शन से खुश होकर उन्होंने स्कूल को एक वाटर कूलर भेंट किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्रों को अपनी ओर से प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सविता आर्य, रमेश वर्मा, रजनी, पूजा, दीक्षा शर्मा, राकेश, नरेंद्र, ललित, कवि जौनपुरिया परमार और अंश सहित अभिभावक उपस्थित रहे।