द मैक्स अकरदमी स्कूल के विद्यार्थी प्रस्तुति देते हुए। संवाद
द मैक्स अकादमी स्कूल बद्दी में वार्षिक उत्सव की धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के भूपनगर स्थित द मैक्स अकादमी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में नालागढ़ के तहसीलदार हुसन चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह के दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी। बच्चों ने डिजिटल इंडिया, देशभक्ति के गीतों, पंजाबी भंगड़ा और हिमाचली नाटी के माध्यम से भारत की सतरंगी संस्कृति को मंच पर उतारा। नन्हे कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुतियों ने पंडाल में मौजूद अभिभावकों और दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।स्कूल की प्रधानाचार्य मीना ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और खेलकूद के क्षेत्र में अर्जित किए गए मुकाम का ब्यौरा साझा किया। उन्होंने कहा कि स्कूल का लक्ष्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ बेहतर संस्कार देना भी है। इस मौके पर स्कूल के निदेशक जोगिंदर सिंह, प्रधानाचार्य मीना, राकेश, रमेश सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
नशे से दूर रहने का आह्वान
मुख्यातिथि हुसन चंद ने वर्ष भर शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और खेलों का विशेष महत्व है। युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।