फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिशन में बच्चों ने गाने गाकर जमाया रंग

Tue, 31 May 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती साहित्य एवं कला मंच की तरफ से भाषा विभाग के तत्वावधान में हिमाचली लोकगीतों की गायन प्रतियोगिता संगम -2016 के लिए ऑडिशन का आयोजन बागा में किया गया। बिलासपुर तथा सोलन की सीमा पर स्थित बागा गांव में करीब 60 बच्चों ने ऑडिशन दिए। ऑडिशन देने वाले बिलासपुर, सोलन, मंडी, चंबा तथा सिरमौर से संबंध रखते हैं। बाहरी राज्यों के बच्चो ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बखूबी प्रस्तुतियां दीं। सिरमौर के सात साल के सार्थक ने गायन व वाद्य यंत्र पर खूब जादू चलाया।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में राष्ट्रपति से सम्मानित जिया लाल ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है। केवल उन्हें तलाश कर तराशने की जरूरत है। गांव के कलाकारों को मंच नहीं मिल पता है, इसलिए गांव में कार्यक्रम करवाके उन्हें मंच दिलवाने ही सरस्वती साहित्य एवं कला मंच का मकसद है। सरस्वती साहित्य एवं काला मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टी ने बताया कि ऑडिशन के विजेताओं को फोन पर सूचित कर दिया जाएगा। ग्रैंड फिनाले 5 जून को बागा में होगा। फिनाले में आने वाले सभी प्रतिभागियों को हिमाचली पारंपरिक भेषभूषा में ही गायन का मौका मिलेगा।
 
प्रतिभागी रामदेवी, पूजा, अरुण चौहान, मनीषा, हेम राज, आदित्य, शैलजा, कामाक्षी, रिया, सार्थक, अमन, सुरेश, प्रणव, मनीषा, शीतल और सरलादेवी ने कहा कि यदि समय-समय पर इस तरह के आयोजन हो तो स्थानीय कलाकारों को मंच पर प्रदर्शन का मौका मिलता है। आयोजकों में श्याम लाल, प्रीत, राकेश, मोहन, हीरा लाल, शेर सिंह ठाकुर, पावन, प्रेम भट्टी, बाबू राम, नीम चंद, श्याम, विक्की, संजय पंवर तथा डीआर चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें