फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में तीसरी मंजिल से गिरने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छत पर खेलते वक्त पेश हुआ हादसा, पीजीआई में उपचार के दौरान बच्चे ने तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के वार्ड नंबर-दो में किराये के मकान में रहने वाले कामगार के बच्चे की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार को दोपहर के समय हुआ। जानकारी के अनुसार, कांगड़ा जिले के बगुलामुखी मंदिर के साथ लगते गांव में रहने वाला अमन बद्दी में एक निजी उद्योग में काम करता है। बद्दी के वार्ड-दो में किराये के मकान में रह रहता है। शुक्रवार को होली के दिन मकान की तीसरी मंजिल की छत पर धूप में अपनी पत्नी व बेटे के साथ बैठा हुआ था। बच्चा छत पर अचानक खेलते हुए छत की ग्रील पर चढ़कर कपड़े खींचने लगा। अचानक वह संतुलन खो बैठा और वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे पहले बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में बच्चे के सभी टेस्ट हो गए थे। इस दौरान बच्चे के लंग्स चौक हो गए उसे सांस लेने में दिक्कत हो गई। इससे पीजीआई के चिकित्सक भी उसे नहीं बचा पाए। बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें