मुख्यमंत्री ने कर रहे पेंशनरों की
मांगों पर कोई भी सुनवाई:निराला
जिला पेंशनर संघ सोलन की बैठक में सदस्यों ने उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला पेंशनर संघ सोलन की बैठक अध्यक्ष जगन्नाथ निराला की अध्यक्षता में पुराना आयुक्त कार्यालय अपना घर में हुई। बैठक में खेद प्रकट किया गया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पेंशनरों की मांगों काे आज तक पूरा नहीं कर पाए हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि पेंशनर जो 75 वर्ष के ऊपर हो गए हैं उनकी बकाया राशि का भुगतान जल्द किया जाएगा, लेकिन उनकी यह घोषणा केवल भाषण तक ही सिमट गई। पेंशनरों ने कहा कि महंगाई भत्ते का 13 प्रतिशत भुगतान अभी देय है और मुख्यमंत्री भुगतान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे। सभी पेंशनरों का चिकित्सा भत्तों का भुगतान दो वर्ष से लंबित है। अध्यक्ष ने कहा कि सरकार कर्मचारी और पेंशनरों की बकाया भुगतान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री पेंशनरों के बकाया भुगतान के लिए आवश्यक कदम उठाते हुए जल्द से जल्द बजट का प्रावधान करेंगे। बैठक में सबसे पहले प्रदेश में आई आपदा में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट रख्रा गया।