फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: छठी मैया के रंग में रंगा बीबीएन, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

विज्ञापन
बद्दी के सन सिटी मार्ग पर बालद खड्ड के समीप डूबते सूर्य को अघ्र्य देते हुए पूर्वांचल क ी महिलाए
विज्ञापन
पूर्वांचल के लोगों ने बालद व सरसा खड्ड के किनारे डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
विज्ञापन

परिवार में सुख-समृद्धि व बच्चों की लंबी आयु की कामना मांगी

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन (बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़) में छठ महापर्व को लेकर सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बरोटीवाला से नालागढ़ तक सभी प्रमुख खड्डों में पूर्वांचल के लोगों ने छठ पर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रतधारी (उपवासी) लोगों ने छठी मैया से अपने घर में सुख-समृद्धि और बच्चों की लंबी आयु की कामना की। मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इन व्रतधारियों का 36 घंटे से चला आ रहा निर्जल उपवास संपन्न होगा। बद्दी के सनसिटी के साथ लगती बालद खड्ड और शीतलपुर गांव के समीप सरसा खड्ड में पूर्वांचल के लोगों की भारी भीड़ जमा हुई। इस दौरान की गई आतिशबाजी से पूरा सरसा व बालद खड्ड दुधिया प्रकाश से रंगीन हो गया। पूरे बीबीएन का वातावरण छठी मैया के भक्तिमय रंग में रंग गया। लोगों ने सूप और टोकरी में सीजन के फल, सब्जियां और विशेष पकवान ''''''''ठेकुआ'''''''' बनाकर छठी मइया की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समां
बद्दी के सन सिटी मार्ग के साथ बालद खड्ड में पूर्वांचल छठ पूजा वेलफेयर सोसायटी और मित्र सभा ने अलग-अलग घाट बनाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। पूर्वांचल छठ पूजा वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष पिंटू सिंह ने बताया कि भोजपुरी कलाकार केके पंडित, समरेश चौबे और ज्योति उजाला सपना संगम ने छठी मइया के भक्तिमय भजन सुनाकर श्रद्धालुओं का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर जागरण और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें पूर्वांचल के लोगों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी छठी मैया का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


बद्दी के सन सिटी मार्ग पर बालद खड्ड के समीप डूबते सूर्य को अघ्र्य देते हुए पूर्वांचल क ी महिलाए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें