फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खरना के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, 36 घंटे का निर्जला व्रत आज से

विज्ञापन
बद्दी में  रविवार को  पूजा के लिए फल व सब्जी खरीदते हुए पूर्वांचल के लोग- संवाद
विज्ञापन
रविवार को उपवास रखने वाले व्रतियों ने शाम को विधिवत की छठी मईया की पूजा-अर्चना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार को खरना के साथ शुरू हो गया। नहाय-खाय के बाद रविवार को व्रतियों ने दिनभर उपवास रखा और शाम को छठी मईया की पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण किया। खरना के इस अनुष्ठान के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत सोमवार से शुरू हो जाएगा। इस दौरान व्रती न पानी पीएंगे और न ही कुछ खाएंगे। रविवार को उपवास रखने वाले व्रतियों ने शाम को विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद गुड़, दूध और व्रत के चावल से बनी खीर के साथ रोटी खाई। इस प्रक्रिया को खरना कहा जाता है। खास बात यह है कि खरना के लिए रोटी चकला-बेलन से न बनाकर, हाथ में घी लगाकर तैयार की गई। सबसे पहले यह विशेष भोजन छठी मईया को भोग लगाया गया, जिसके बाद व्रती महिलाओं और पुरुषों ने इसे ग्रहण कर आज का उपवास खोला। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, निर्जल व्रत से पहले यह उपवास शरीर की शुद्धि के लिए किया जाता है। सोमवार शाम को बद्दी के बालद, सरसा और चिकनी खड्ड के किनारे डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। इसके अगले दिन यानी मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही इस कठिन व्रत का पारण होगा।
बाजार में हुई जमकर खरीदारी
छठ पर्व के चलते रविवार को बद्दी के बाजारों में पूर्वांचल के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पूजा के लिए फल और सीजन की सब्जियों की जमकर खरीदारी हुई। कच्ची हल्दी, अदरक और गन्ने की मांग सबसे ज्यादा रही। ये सभी सामान बाजार में विशेष रूप से मंगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनसिटी रोड पर तैयार घाट पर देंगे अर्घ्य
पूर्वांचल छठ पूजा वैल्फेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष पिंटू सिंह ने बताया कि 27 अक्तूबर (सोमवार) की शाम को सनसिटी रोड के साथ बालद खड्ड में भव्य घाट तैयार किया गया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इसी घाट पर अर्घ्य देने की व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील की है। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद रात भर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के भोजपुरी कलाकारों द्वारा छठी मईया के पूजन-अर्चन के लिए जागरण का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें