फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चेतन कंडा ने जीता छटेरा दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। कसौली विधानसभा क्षेत्र की गुल्हाड़ी पंचायत के छटेरा गांव में मेला व दंगल का आयोजन किया गया। छटेरा दंगल कमेटी की ओर से आयोजित इस दंगल में हिमाचल समेत बाहरी राज्य के पहलवानों ने भाग लिया। गुल्हाड़ी पंचायत के उपप्रधान दिनेश गोवर्धन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कुश्ती में जहां महिलाओं की कुश्ती मुख्य आकर्षण रहा, वहीं जूनियर व सीनियर पहलवानों ने भी अपने जौहर दिखाए। माली के मुकाबले के लिए दो पहलवानों का चयन किया गया। इनमें चेतन कंडा व भूपेंद्र धामी के बीच माली का मुकाबला हुआ। इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में चेतन कंडा ने भूपेंद्र को पटखनी देकर माली पर कब्जा किया। दंगल कमेटी की और से विजेता पहलवान को 2,600 व उप विजेता को 2,500 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नंद लाल वर्मा, हुक्म सिह, रमेश, अनिल व विशाल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें