फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दवा विक्रेताओं के रजिस्टर, दस्तावेज जांचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दाड़लाघाट के मेडिकल स्टोरों का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। थाना दाड़लाघाट पुलिस ने क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। थाना प्रभारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में दवा विक्रेताओं के अभिलेखों, दवाओं के रखरखाव, बिक्री रजिस्टरों और दस्तावेजों की गहन जांच की गई।
थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने दवा विक्रेताओं को नियमों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दवा विक्रेताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने दवा विक्रेताओं से अपील की कि प्रतिबंधित एवं नशीली दवाओं की बिक्री निर्धारित नियमों के अनुसार ही की जाए और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस अथवा संबंधित विभाग को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। इससे निपटने के लिए पुलिस, प्रशासन और आम जनता को मिलकर काम करना होगा। थाना प्रभारी ने कहा कि नशा तस्करी और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना तथा समाज में सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें