फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सातवें नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Wed, 29 Mar 2023 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। सातवें नवरात्र के दिन सुबह से ही माता के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। मंगलवार को मंदिरों में ज्यादा भीड़ देखने को मिली। दिनभर लोग अपने परिजनों के साथ माता के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। भक्तों ने मंदिर में मां कालरात्रि की आराधना की। रात के समय मंदिरों मेें माता की चौकी, भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन हुआ। श्रद्धालु माता के गुणगान करते नजर आए। रातभर चले जागरण का समापन माता रानी की आरती के साथ किया गया। इसके बाद श्रद्धालु माता रानी का प्रसाद लेकर अपने घरों को वापस गए।लोगों को लंबी कतारों में लगकर माता के दर्शन किए। माता रानी का आशीर्वाद लिया और परिवाण्की सुख-शांति की कामना की। सुबह 05:00 बजे से ही भक्तों के लिए मंदिरों के कपाट खोल दिए गए थे। शहर के प्राचीन मंदिर शूलिनी मंदिर, दुर्गा मंदिर, शूलिनी पीठ्म, काली माता मंदिर में सुबह से देर शाम तक दर्शन करने के लिए भक्तों का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन

इनसेट
नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की पूजा
चैत्र नवरात्र का आज आठवां दिन है और इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा होती है। माता रानी का यह स्वरूप बेहद निर्मल है। महागौरी की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते है। महागौरी की कृपा से हर असंभव कार्य पूर्ण हो जाता है। वहीं कई भक्तजन इस दिन कन्या पूजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें