फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलयाण में 19 खेतों में पकड़ी भांग की तैयार फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। पेट्रोलिंग के दौरान धारों की धार मार्ग पर गलयाण क्षेत्र में एक व्यक्ति के खिलाफ खेतों में भांग की खेती करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके पर जाकर पाया कि एक व्यक्ति ने अपने घर के पीछे वाले 19 छोटे-बड़े खेतों की मेड़ पर भांग के पौधे लगाए थे। वहीं इन्हें अन्य लोगों और पुलिस से छिपाने के लिए उसे अन्य घास से ढका हुआ था। पुलिस वहां गई और 4355 भांग के पौधों को नष्ट किया है। पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी कुलदीप कुमार की विशेष पुलिस टीम गश्त और आपराधिक गतिविधियों की खोज के लिए जटोली, गड़ोग, धारों की धार आदी का रवाना थी। जब वह गश्त करते हुए गांव गलयाण सड़क से धारों की धार पहुंचे तो सड़क से नीचे साथ लगते टमाटर के खेत की मेड़ पर भांग के पौधे नजर आए। गाड़ी रोककर खेत में जाकर चेक किया तो पूरे खेत की मेड़ पर एक किनारे से दूसरे किनारे तक भांग के पौधे चरस निकालने के लिए तैयार पाए गए।
इसके बाद सड़क से नीचे और सड़क के ऊपर की तरफ आसपास के सभी खेतों चेक किया। सड़क से ऊपर चेत राम के रिहायशी मकान से पीछे छोटे-बड़े 19 खेतों में शिमला मिर्च, टमाटर और मक्की की फसल लगी थी जबकि इनकी मेड़ पर भांग के पौधे लगे पाए गए। इन्हें घास की मदद से गुच्छों में बांधा हुआ था और भांग के पौधों के शिखर झुकाकर पौधों को छुपाने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई कर भांग के पौधों को काटकर गिनती की जिनकी संख्या 4355 पाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी सोलन शिव कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें