फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ढाणा में माली की कुश्ती चंडीगढ़ के आशीष ने जीती

Tue, 15 Sep 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ के ढाणा में माली के पहलवानो को पुरस्कार देते हुए विधायक हरदीप बावा-स्रोत- ग्रामीण।
विज्ञापन
फाइनल में बद्दी के अर्शदीप को पटकनी दी
विज्ञापन

विजेता को 17 व उपविजेता को 15 हजार रुपये पुरस्कार दिया
नालागढ़ (सोलन)। छिंज कमेटी ढाणा की ओर से आयोजित दंगल प्रतियोगिता में माली के खिताब पर चंडीगढ़ के आशीष ने कब्जा किया। उसने बद्दी के अर्शदीप को पराजित किया। ढाणा में मैदान में हुई प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि हरदीप बावा ने शिरकत की और पूर्व विधायक केएल ठाकुर, समाज सेवी हरप्रीत सैणी, और ध्वज भंवर सिंह राणा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विजेता पहलवान आशीष 17 हजार व उप विजेता को 15 हजार रुपये व ट्रॉफी दी। प्रतियोगिता में दो सौ पहलवानों ने भाग लिया। दंगल कमेटी ने ढाई लाख की कुश्तियां कराई। विधायक हरदीप बावा ने 11 हजार, केएल ठाकुर, 51 सौ, हरप्रीत सैणी ने 51 सौ और ध्वज भंवर राणा ने 31 सौ रुपये आयोजकों को दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर चमनलाल, रतन सिंह, बग्गा चौहान, गुरबख्स सिंह, गुरचरण सिंह, सर्वजीत भुमला, मोहन लाल, रति राम, मक्खन गोरसी, कर्मजीत, मदन लाल, केवल सिंह, उजागर सिंह, नसीब लादी, बालक राम, अमर चंद, राज कुमार, विपिन, दीन दयाल, धर्मपाल, जयदेव व रामपाल ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें