फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीए तृतीय वर्ष में चंदन ने 8.80 सीजीपीए के साथ दाड़लाघाट कॉलेज में किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
शत-प्रतिशत रहा महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट का बीए तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा है। महाविद्यालय की छात्रा चंदन ने 8.80 सीजीपीए प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। विशेष उपलब्धि के रूप में चंदन ने राजनीति शास्त्र विषय में 100 में से 93 अंक प्राप्त किए। वहीं नीलम ने राजनीति शास्त्र में सर्वाधिक 97 अंक हासिल कर विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परीक्षा परिणाम में नीलम ने दूसरा, अंकिता ने तीसरा और रीना ने चौथा स्थान प्राप्त किया। राजनीति शास्त्र विभाग के परिणाम भी उल्लेखनीय रहे, जहां 23 विद्यार्थियों में से चार विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन का परिणाम है। अन्य विषयों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हिंदी विषय में दिव्या ठाकुर ने सर्वाधिक 92 अंक प्राप्त किए, जबकि इतिहास विषय में हर्षा ने 96 अंक हासिल किए। समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय में अंकिता ने क्रमशः 88 और 87 अंक प्राप्त किए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें