फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शराब पीकर गाड़ी चलाने पर आठ माह में 2,716 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सोलन पुलिस की ओर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एक मार्च 2026 से 4 नवंबर तक नशे की हालत में गाड़ी चलाने वाले कुल 2,716 लोगों के चालान काटे गए हैं। इसमें मार्च में 89, अप्रैल में 172, मई में 229, जून में 255, जुलाई में 525, अगस्त में 642, सितंबर में 368, अक्तूबर में 381 और 4 नवंबर तक 55 चालान किए गए हैं। एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि जिले में विशेष नाके लगाकर और ब्रेथ-एनालायजर से जांच की जा रही है। विशेषकर रात के समय, वीकेंड और पर्यटक एवं त्योहारी सीजन के दौरान पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे शराब का सेवन करने के बाद वाहन बिल्कुल न चलाएं। नशे में ड्राइविंग न केवल चालक की अपनी जान को खतरे में डालती है, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं और पैदल चलने वालों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें