सायरी-ममलीग-जुब्बड़हट्टी एक्स सर्विस लीग के सदस्य बैठक करते हुए। स्रोत: संगठन
सायरी में हुई एक्स सर्विसेज लीग सायरी-ममलीग-जुब्बड्हट्टी की बैठक
सोलन और शिमला की छह उपइकाइयों के चेयरमैन हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। एक्स सर्विसेज लीग सायरी-ममलीग-जुब्बड़हट्टी के तत्वावधान में मुख्यालय सोलन सदर लीग की त्रैमासिक बैठक ग्राम पंचायत सायरी के सभागार में आयोजित हुई। लीग के जिला अध्यक्ष वेटरन सूबेदार मेजर सचिदानंद शर्मा ने बैठक में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों को पेंशन से संबंधित दस्तावेजों को दुरुस्त रखने के लिए विस्तृत जानकारी दी गई और प्रेरित किया गया। सभी पूर्व सैनिकों को अधिक से अधिक संख्या में संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक में जिला सोलन और शिमला की छह उपइकाइयों के चेयरमैन और कार्यकारिणी सदस्यों के साथ-साथ सैनिक परिवार महिला शक्ति, बच्चों और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एक्स सर्विसेज लीग के चेयरमैन वेटरन सूबेदार मेजर नरेश कुमार कौंडल ने बैठक का एजेंडा सभी के सामने प्रस्तुत किया। धर्मपुर लीग चेयरमैन सूबेदार मेजर यशपाल, सुबाथू लीग चेयरमैन सूबेदार मेजर दीपक तमांग, सोलन लीग चेयरमैन ऑनरेरी कैप्टन भवानी दत्त, कंडाघाट लीग सचिव वेटरन हवलदार तपन शर्मा ने भी पूर्व सैनिकों के कल्याण की जानकारी साझा करते हुए अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर जन संपर्क एवं सूचना विभाग शिमला के सौजन्य से नशा निवारण पर एक लघु नाटिका और देशभक्ति लोकगीत प्रस्तुत किए गए। शहीदों को याद करते हुए राष्ट्र गान के साथ ही बैठक संपन्न हुई।