अर्की नपं के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को बुलाई गई नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक नहीं हो पाई है। कोरम के अभाव में बैठक स्थगित हो गई। चार सदस्यों का समर्थन जुटाने के लिए जहां कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दलों को एक सदस्य की आवश्यकता है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी के हाथों में अध्यक्ष पद की चाबी होने से लुका छिपी का खेल चल रहा है।
अर्की नपं अध्यक्ष पद का चुनाव पहेली बनता जा रहा है । पर्याप्त समर्थन जुटाने को पल पल बदलती तस्वीर के आगे दोनों ही दल बेबस दिख रहे हैं। चार का आंकड़ा कभी एक के पाले में जुड़ता और दूसरे पल घटता रहने से सोमवार को भी अध्यक्ष पद का चुनाव टल गया। एसडीएम अर्की एलआर वर्मा दोपहर बाद तक बैठक के लिए पार्षदों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी सदस्य बैठक में नहीं पहुंच पाया। लिहाजा सोमवार को होने वाली नपं बैठक कोरम के अभाव में स्थगित हो गई।