फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र का बाढ़ पीड़ितों को भेजे पैसे का हुआ दुरुपयोग : जयराम

Sun, 05 May 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में कहा सत्ता में आने बाद होगी जांच
विज्ञापन

झूठी गांरटियों को लेकर किया गुमराह, जनता अभी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा के दौरान जो पैसा राज्य सरकार को बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया था। वह कांग्रेस सरकार ने अपने चेहतों व पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया है। यह सरकार ज्यादा समय की नहीं है और सत्ता में आते ही भाजपा इसके बड़े स्तर के घोटाले की जांच कराएगी।
विज्ञापन

रविवार को नालागढ़ में हुए पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि झूठी गांरटियों को लेकर कांग्रेस सरकार सत्ता में आई। चुनाव के पहले लोगों को फार्म भरवाए गए कि महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे। चुनाव समाप्त होते ही वापस सब भूल गए। अब लोकसभा चुनाव आते ही दोबारा फार्म भरने शुरू कर दिए। लेकिन सब महिलाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं विधायक केएल ठाकुर ने सीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि यह अभी तक सबसे कमजोर सीएम रहे हैं। वह उनके कारोबार को प्रभावित करने की धमकी दे रहे हैं। जिसके लिए वे हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। जब से कांग्रेस सता में आई है नालागढ़ का विकास बंद पड़ा है। इस मौके पर पूर्व विधायक लखविंद्र सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रधान इंदू वैद्य, पूर्व जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें