समारोह। दयानंद आदर्श विद्यालय कुमारहट्टी में वार्षिक समारोह सुबह 10:00 बजे से होगा।
प्रतियोगिता। बरोटीवाला में छात्राओं की राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी।
स्पोर्ट्स मीट। एसवीएन स्कूल कुनिहार में स्पोर्ट्स मीट-2025 का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे बीडीओ कुनिहार करेंगे।
बैठक। उपमंडलाधिकारी कार्यालय अर्की में पूर्वाह्न 11:00 बजे उपमंडल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक विधायक संजय अवस्थी की अध्यक्षता में होगी।
समापन। गौड़ा स्कूल में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन दोपहर 2:00 बजे होगा।
काम की बात
बिजली बंद
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट, चंडी, ग्याणा के तहत ग्याणा, मांगु, पकोटी, कश्यालू, बंबीरा, मलाऊन, सोरिया, पाटी, मलोगरा, बागो रा नाल, कून, संघोई, बरसणू, बरायली, तयामला, बांजन, रठोह, नेऊड़ी, बनलग, परयाब गांवों में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।