फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सपरून गुरुद्वारा में मनाया गया खालसा सृजना दिवस

Sun, 14 Apr 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून में खालसा सृजना दिवस पर संगत को निहाल करता रागी जत्था। संवाद
विज्ञापन
रागी जत्थों ने गुरु वाणी से किया संगत को निहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून में खालसा सृजना दिवस श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। वहीं कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इसमें रागी जत्थों सहित विशेष रूप से जगाधरी से आए भाई भूपेंद्र सिंह ने कीर्तन और गुरुबचनों से संगत को निहाल किया। साथ ही संगतों को खालसा सृजना दिवस के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि आज के दिन श्री गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की सृजना की थी। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष रूप से दस्तार बंदी यानी पगड़ी बंधने का कार्यक्रम भी हुआ।
विज्ञापन

गुरुद्वारे के अध्यक्ष अमरप्रीत ने बताया कि गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून में रविवार को खालसा सृजन दिवस मनाया गया। इसमें विशेष रूप से कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह सभी को आपसी भाईचारे प्रेम और कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन सिख पंथ की स्थापना की गई थी।

गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून में खालसा सृजना दिवस पर संगत को निहाल करता रागी जत्था। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें