फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में ट्रक से हेरोइन और भुक्की पकड़ी

Thu, 09 Jun 2016 08:16 PM IST
अमर उजाला साोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक शहर बीबीएन से पुलिस ने एक ट्रक की तलाशी के दौरान 51 ग्राम हेरोइन और 1200 ग्राम भुक्की बरामद की है। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन लाख से अधिक बताई जा रही है। चालक-परिचालक हेरोइन के इस महंगे नशे को बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को बुधवार मध्यरात्रि गश्त के दौरान ट्रक नंबर एचपी 12ए-9659 से 51 ग्राम हेरोइन और 1200 ग्राम भुक्की बरामद हुई है। बद्दी पुलिस को पहली दफा हेरोइन की इतनी बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। इससे पूर्व बद्दी में पुलिस की पकड़ में आई हेरोइन की अधिकतम मात्रा आठ ग्राम ही रही है। हेरोइन की इस बड़ी खेप ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 15, 21 और 29 में आरोपी चालक मनदीप सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी रूपनगर पंजाब और परिचालक नरेंद्र सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी रोपड़ पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी चालक और परिचालक पंजाब से हेरोइन को बीबीएन में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। जबकि भुक्की को दोनों आरोपी स्वयं के प्रयोग के लिए लेकर आए थे। सूचना के तहत दोनों आरोपी बुधवार मध्यरात्रि मोर पेन रोड पर ट्रक को स्टार्ट किए हुए नशे की हालत में थे। इसी दौरान पुलिस ने गश्त करते हुए इनके ट्रक की तलाशी ली और होरोइन और भुक्की बरामद की।
डीएसपी गौरव सिंह ने बताया कि ट्रक से बरामद 51 ग्राम हेरोइन और 1200 ग्राम भुक्की को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने नशे की इस खेप के पंजाब से लाने की बात कबूली है। डीएसपी ने कहा कि पहली दफा हेरोइन की इतनी बड़ी खेप को बीबीएन से पकड़ा गया है।
विज्ञापन


हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्रों में हेरोइन माफिया की दस्तक
पांच महीने में हेरोइन और चिट्टा मिलने का तीसरा मामला
हेमंत शर्मा
बददी (सोलन)। हिमाचली उद्योगों के रईस कारोबारियों पर हेरोइन माफिया की पंजाब से दस्तक होने लगी है। पंजाब के पाकिस्तान बार्डर के आसपास से माफिया अब हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों के उद्योगों के कारोबारियों तक हेरोइन, चिट्टा और ड्रग की पहुंच को बनाने का काम कर रहा है। प्रदेश की सीमाओं पर पुलिस बैरियरों की कमी का फायदा ड्रग माफिया खुलकर उठाने लगा है। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में इस साल जनवरी माह से लेकर जून माह तक हेरोइन और इससे भी महंगा नशा चिट्टा के तीन मामले सामने आ चुके हैं। पहले मामले में पुलिस ने आठ ग्राम हेरोइन को जनवरी माह में बरामद किया था। दूसरे मामले में चार ग्राम चिट्टा जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 हजार रुपये से अधिक की बताई गई।

एटीएम लूट में भी आरोपियों ने प्रयोग की थी हेरोइन
एटीएम लूट के ताजातरीन मामले ने भी औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में हेरोइन जैसे महंगे नशे की पहुंच को पुख्ता किया है। लूट से पहले सभी छह आरोपियों ने हेरोइन का नशा लिया गया था। इनमें एक कारोबारी और एक पंजाब का सरपंच भी शामिल रहा है।

सीमाओं पर जांच में चूक
प्रति ग्राम पांच से छह हजार में बिकने वाली हेरोइन और प्रति ग्राम 10 से 15 हजार के बीच बिकने वाले चिट्टे की हिमाचल की सीमाओं पर पुलिस बैरियर फ्री एंट्री होने से आसान उपलब्धता है। पुलिस केवल सूचना आधार पर ही ऐसे मामलों में कार्रवाई कर पा रही है। पुलिस जिला में पांच लाख से अधिक की आबादी में नशे के सौदागरों को 300 जवानों की मदद से पकड़ पाना पुलिस के लिए भी घास के ढेर से सुई ढूृंढने के बराबर ही रहता है।

पुलिस चलाती है स्पेशल ड्राइव
डीएसपी गौर सिंह ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस बीबीएन एरिया में आए दिन विशेष ड्राइव के तहत ऐसे ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा पुलिस लोगों के बीच जाकर उनकी काउंसिलिंग भी करती है। पुलिस के पास जवानों की उपलब्धता जनसंख्या के अनुरूप कम जरूर है, बावजूद इसके पुलिस अपने सूचना तंत्र को पहले से बेहतर बना पाई है।
विज्ञापन


एनडीपीएस के मामलों पर एक नजर
2010    पांच मामले
2011    17 मामले
2012    21 मामले
2013    28 मामले
2014    26 मामले
2015    25 मामले
2016    10 मामले पांच माह में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें