कंडाघाट में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में मौजूद लोग। संवाद
कंडाघाट में अनुसूचित जाति कार्यशाला में बोले स्वास्थ्य मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट में कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग की कार्यशाला नई धर्मशाला कंडाघाट में वीरवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल रहे। जबकि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के समंवयक जय प्रकाश नारनवरे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर डॉ. शांडिल ने कार्यशाला में आए सभी पार्टी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जाति धर्म को छोड़कर हमें आगे बढ़ना चाहिए। इसके लिए अनिवार्य हमारी शिक्षा है। इसलिए समाज में सभी को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जाति-पाति प्रथा सभी वर्गों के लोगों को शिक्षा देकर ही दूर किया जा सकता है। उन्होंने कांग्रेस के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर के जितने भी कांग्रेस के प्रधानमंत्री रहे हैं। उनका देश की प्रगति में विशेष योगदान रहा है। इस अवसर पर मोनिका जगताप अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी और अधिवक्ता वैशाली डोलस ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान डॉ. शांडिल ने अंतिम सत्र में लोगों की समस्याओं को भी सुना और शीघ्र ही उन्हें निपटाने का आश्वासन दिया।