फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट में दुकान से नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
दाड़लाघाट ​स्थित दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देती युवती। स्त्रोत: दुकानदार
विज्ञापन
सीसीटीवी में चोरी करती कैद हुई युवती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। पुलिस थाना दाड़लाघाट में एक दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। इसमें चोर ने दुकान के गल्ले से नकदी व नोटों के हार चुरा लिए। चोरी की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। इसमें एक युवती चोरी करते हुए दिखाई दे रही है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अमरदीप पुत्र कैलाश चंद निवासी गांव जदैणी डाकघर बायचड़ी तहसील व जिला शिमला ने थाना दाड़लाघाट में शिकायत दी कि उसकी राज फैशन प्वाइंट नाम से दाड़लाघाट में दुकान है। बुधवार रात को वह दुकान बंद करके वह अपने कमरे में चला गया था। सुबह जब उसने दुकान खोली तो पाया कि दुकान से नोटों के हार व गल्ले में रखी नकदी गायब थी। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 20 से 25 हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें एक युवती दुकान से सामान चोरी करती हुई देखी गई। उधर, डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें