फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सड़क पर कॉलम खड़े करने पर मामला दर्ज

Fri, 03 Nov 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट क्षेत्र के बागा हवाणी कोल सड़क का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। पुलिस थाना बागा में एक व्यक्ति के खिलाफ सड़क को नुकसान पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता उपमंडल दाड़लाघाट के लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता धनीराम शर्मा ने शिकायत पत्र में कहा कि जब यह बागा हवाणी कोल सड़क में कार्य निरीक्षण के लिए गया, तो उसने सड़क पर जगतपाल नामक व्यक्ति को अवैध रूप से गड्ढे करके कॉलम खड़े करते देखा। जब उसने जगतपाल से इसको लेकर बात की तो इसने काम बंद करने से मना कर दिया। वहीं उसने इसकी शिकायत पुलिस में दी। उधर, डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें