फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनिहार में युवती से आपत्तिजनक बातें करने पर मोबाइल विक्रेता पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार बाजार में मोबाइल विक्रेता को युवती से आपत्तिजनक बातें करना महंगा पड़ गया। युवती के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुनिहार क्षेत्र से संबंध रखने वाली एक युवती मोबाइल खरीदने के लिए पुराने बस स्टैंड में मोबाइल की दुकान पर गई थी।
युवती ने मोबाइल विक्रेता से कोई सेकेंड हैंड मोबाइल दिखाने के लिए कहा। मोबाइल विक्रेता ने कहा कि सेकेंड हैंड फोन 1800 रुपये का है। युवती ने कहा कि उसके पास 1500 रुपये ही हैं। वह कोई कीपैड वाला फोन ही दिखा दें। मोबाइल विक्रेता ने कहा कि वह 800 रुपये में आ जाएगा। इस दौरान युवक ने युवती से आपत्तिजनक बातें शुरू कर दी।
युवती यह सुनकर घबरा गई और वहां से चली गई। घर जाकर आपबीती अपनी मां को बताई। युवती के परिजनों ने स्थानीय पुलिस थाना में मोबाइल विक्रेता के खिलाफ शिकायत दी। डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने इसकी पुष्टि कर बताया कि कुनिहार में एक मोबाइल विक्रेता के खिलाफ शिकायत आई है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें