Car hits old man while crossing road on Baddi-Sai road
बद्दी (सोलन)। बद्दी-साई मार्ग पर जिंदल कंपनी के सामने एक बुजुर्ग सड़क पार करते समय एक कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें बद्दी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के अनुसार बद्दी-साई मार्ग पर जिंदल कंपनी के समीप एक बुजुर्ग सड़क पार कर रहे थे। इस बीच एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गए। बुजुर्ग को चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उनका बेटा 108 एंबुलेंस से बद्दी अस्पताल लाया। कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद