कंडाघाट में सड़क से नीचे पलटी कार।
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर कंडाघाट के समीप शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे एक कार अनियंत्रित होकर डंगे से नीचे गिर गई। हादसे में सवार दोनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। गाड़ी हादसे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।