फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार, युवती की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
कुनिहार में सड़क हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
कुनिहार में पेश आया हादसा, घायलों को स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच की शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

कुनिहार (सोलन)। कुनिहार बस स्टैंड के पास एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवती की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती आहना चैटर्जी पुत्री श्याम चैटर्जी, निवासी गांव व डाकघर बनूटी तहसील व जिला शिमला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस जानकारी के अनुसार, थाना कुनिहार की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें नए बस अड्डा चौक से पुराने बस अड्डा की ओर जाते हुए सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार मिली। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद पता चला कि कार में दो लोग सवार थे। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां चालक आकाश ठाकुर पुत्र कृष्ण चंद ठाकुर, निवासी गांव हाटकोट डाकघर कुनिहार,तहसील अर्की गंभीर रूप से घायल अवस्था में उपचाराधीन पाया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आकाश ठाकुर पुराने बस अड्डा कुनिहार से कोठी चौक की ओर जा रहा था। इस दौरान वाहन अत्यधिक गति से चल रहा था और चालक की लापरवाही के कारण कार सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। डीएसपी अशोक चौहान ने बताया कि पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल अर्की के शवगृह भेजा गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें